
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे को बनाया गया। अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 27 एवं 28 फरवरी 2021 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान शैलेश पांडेय को झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कॉन्ग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की अनुशंसा पर अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह के द्वारा नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल एवं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के सुपुत्र सह पूर्व सांसद दिल्ली संदीप दीक्षित द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा जताई कि शैलेश पांडेय की नियुक्ति से झारखंड में कामगार कांग्रेस को मजबूती मिलेगी एवं उनके तजुर्बे से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का संगठित करने के साथ साथ उनके आवाज बनने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कहा कि शैलेश पांडेय के आने से संगठन को सम्पूर्ण राज्य में मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को बैठक के दौरान पढ़ा एवं इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने की बात कही। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय को जमशेदपुर, रांची सहित पूरे राज्य के कांग्रेस एवं इंटक के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।




