जमशेदपुर: सावन के पावन माह में प्रकृति, प्रेम और संस्कृति के उत्सव को संजोते हुए शिक्षा निकेतन स्कूल की 1995 बैच की पूर्व छात्राओं द्वारा सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान सभी सहेलियां लंबे समय बाद एक मंच पर एकत्र हुईं और पूरे उत्साह व उमंग के साथ उत्सव का आनंद लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों के साथ हुई. इसके बाद सहेलियों ने सावन के लोकगीतों और मनमोहक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया. (नीचे भी पढ़े)
सभी ने अपनी स्कूली दिनों की खट्टी-मीठी यादें साझा कीं और एक-दूसरे के साथ खुशनुमा पल बिताए. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत सभी ने मिलकर स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया. आयोजन को सफल और यादगार बनाने में हेमा, चंदा, दलबिंदर, सिंधु, सीमा, शिखा, सरिता, नीतू, मीना, अनीता, चंद्राणी, सुधा, कामना, संगीता, ममता, निशा, रिंकी, पार्वती, प्रमिला और विनीता की मुख्य भूमिका रही. अंत में सभी ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया.




