चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेगा सशक्तीकरण सह विधिक सेवा शिविर आयोजित हुआ. शिविर में जमशेदपुर से जज सिद्धांत तिग्गा, अधिवक्ता सुबोध हेम्ब्रम,समशाद खान, बीडीओ आरती मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर में जज सिद्धांत तिग्गा ने लोगों को डालसा,झालसा और नालसा के तहत किए जा रहे न्यायिक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने डीएलएसए की जानकारी देते हुए इसका लाभ कैसे और कहां ली जानी है की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)
शिविर में 7 केसीसी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड 14, फूलो झानो आशीर्वाद योजना 6,जेएसएलपीएस के तहत 10, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र 10, तीन महिलाओं की गोदभराई,अन्न प्रासन 2,सावित्री बाई फुले किशोरी योजना 2, आबुआ आवास गृह प्रवेश 5,जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र 4 लाभुकों के बीच वितरण किया गया. इस अवसर पर पीएलवी गोपाल गिरी, संतोष दे,लीटा मुर्मू, चिन्मय महापात्र, अंबुज सिंह, बंदना मुंडा, चंपकलता महतो समेत अन्य उपस्थित थे. शिविर के पूर्व सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया.




