
जमशेदपुर : शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा गालूडीह दारासाई बस्ती में असहाय अनाथ बच्चों को ट्रस्ट की सभी महिला सदस्यों ने खाद्य सामग्री, वस्त्र प्रदान कर सहायता की. साथ ही गांव के प्रधान से मिलकर बातचीत के दौरान बच्चों की देखरेख के लिए सरकार से भी अपील करने की बात कही गयी. ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि बच्चों की शिक्षा पर भी ट्रस्ट के द्वारा ध्यान दिया जायेगा. इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय, महासचिव खुशबू कुमारी, संयुक्त सचिव सोनम श्रीवास्तव, महिला संगठन सचिव चंदना रानी, मृदुला पाल, विजया प्रसाद, गौरी कुमारी, रेणु प्रसाद, उर्मिला देवी, नितेश सहाय समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.













