
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बाजार में चावल लाइन में दो दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प में एक दुकानदार और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए साकची थाना पुलिस ने एमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों का नाम शिव जी शुक्ला, रुद्र शुक्ला और प्रमिला शुक्ला बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साकची चावल लाइन स्थित शिवजी शुक्ला, प्रमिला शुक्ला और रुद्र शुक्ला की दुकान है. दुकान के बगल में सत्यनारायण साव, राम बदन साव और भरत साव की दुकान है. रातो रात तीनों ने शिव जी शुक्ला के दुकान के सामने एक दुकान खड़ी कर दी. जिसका विरोध करने पर सत्यनारायण साव व अन्य ने मिलकर शिवजी शुक्ला, प्रमिला शुक्ला और रुद्र शुक्ला को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची साकची थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.





