
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर एक बगान नंबर 3 निवासी राजीव यादव के 16 वर्षीय बेटे संजीव यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात की बतायी जाती है. परिजनों को इसकी जानकारी गुरुवार को सुबह हुई. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संजीव ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी. संजीव ठाकुर प्यारा सिंह स्कूल की कक्षा 9वीं का छात्र था. परिजनों के अनुसार संजीव थोड़ा गुस्सैल मिजाज का था. रात को उसने अपनी मां से खाना मांगा. खाना देने में देर होने के कारण गुस्से से वह अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.




