जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित राजस्थान शिव मंदिर में आगामी मंगलवार, 18 जुलाई से सोमवार 24 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा यज्ञानुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. अपराह्न 3 से संध्या 7 बजे तक चलनेवाले कथा यज्ञ में वृंदावन से पधारे डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की कथा सुनायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित राजस्थान शिव मंदिर परिसर में आगामी 18 जुलाई से सप्ताह व्यापी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है. मालीराम घनश्याम दास गढ़वाल एवं समस्त गढ़वाल परिवार की ओर से आयोजित हो रहे इस कथा यज्ञ में वृंदावन से पधारे परम गौभक्त डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर जी श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का मर्म समझायेंगे. प्रति दिन अपराह्न 3 बजे से श्रीमद्भागवत की कथा आरंभ होगी, जो देर शाम 7 बजे तक चलेगी. कथा ज्ञान यज्ञ के लिए आचार्य जी के साथ उनकी पंद्रह सदस्यीय टीम भी आ रही है.



