बोकारो: बोकारो जिले के चिराचास अंतर्गत वास्तु विहार फेज- 3 के गंगा ब्लाक संख्या जीई-02 में चोरों ने चार लाख के सामान लेकर चलते बने. इस संबंध में गृहस्वामी दीपांकर बनर्जी ने बताया कि वे 29 जून को शहर से बाहर गए हुए थे. गुरुवार को जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का टीवी गायब है.साथ ही जैसे जैसे घर में प्रवेश करते हुए वैसे वैसे पता चलता गया कि किस कमरे से कौन कौन सामान गायब है. इसके साथ आलमारी में रखे हुए पैसे व जेवरात भी चोरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि चोर खिड़की काटकर घर के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस दी. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद पुलिस आयी और छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में गृह स्वामी ने बताया कि वे विदेश में रहते है. उनकी मां चास स्थित वास्तु विहार के गंगा ब्लाक में रहती थी. मां की तबीयत खराब होने के बाद वे आठ महीने पहले बोकारो आए थे. इस दौरान उनका मां का निधन हो गया. सभी काम समाप्त करने केबाद 22 जुलाई तक हमे विदेश जाना था.लेकिन अब तो घर में चोरी हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.



