
जमशेदपुरः शनिवार को गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय सिद्धेश्वर चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनकी तस्वीर पर फूल माला, एवं फूल अर्पित कर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. स्वर्गीय सिद्धेश्वर चौधरी ने अपनी शिक्षा पटना यूनिवर्सिटी से की थी और बचपन से ही वे मजदूर आंदोलन से जुड़े थे. वह गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के कई वर्षों तक महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई और देश के कई वरिष्ठ मजदूर नेताओं के साथ उन्होंने काम किया. उन्होंने अपने कार्यकाल में अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, माइकल जॉन गर्ल्स हाई स्कूल, टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय, फिजिकल हैंडिकैप्ड बच्चों के लिए बारीडीह डेफ एण्ड डम स्कूल की स्थापना की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने टिनप्लेट अस्पताल में अपने अंतिम सांस ली. श्रद्धांजलि सभा में गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परबिंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, संयुक्त महामंत्री गौतम डे, मुन्ना खान, रमेश राव, पी एन सिंह और कोषाध्यक्ष एनके ओझा, कार्यकारिणी के सदस्य संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, वकील खान राजकुमार सिंह ,हरजीत सिंह, कलाम नबी खान , पी रविशंकर , संग्राम किशोर दास ,संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजीव प्रसाद , अवधेश प्रसाद , जयशंकर सिंह, जगजीत सिंह , बद्रीनाथ प्रसाद , काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी , मोहिबुल रहमान, बलदेव सिंह , इरावती लाकड़ा ,अमृत कुमार झा, हरिशंकर कुमार एवं कंपनी के कई कर्मचारी गण उपस्थित थे.











