जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क के अंदर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे रोज गार्डेन के समीप अग्नि प्रोजेक्ट का काम चल रहा था. वहीं काम के दौरान एक वर्कर को सांप का छोटा सा बच्चा दिखायी दिया. सांप देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी. वहीं मौजूद सभी कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए काम को रोक दिया. जिसके बाद कंट्रोल रूम में फोन करके सांप होने की खबर दी गयी. जिसके बाद स्नेक कैचर चंदन को जुबिली पार्क में सांप मिलने की सूचना दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर पहुंचे चंदन ने सांप को पकड़ा. उन्होंने बताया की यह कोबरा सांप है. जो काफी जहरीला होता है और अगर यह सांप को किसी को काट ले तो वह व्यक्ति मर सकता है. इसे रेस्क्यू कर चंदन डिमना के पास जंगलों में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है. इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और फिर वहां काम शुरू किया.




