जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मिलेनियम पार्क के पास चेन छिनतई हुई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली और फरार हो गए, जिस महिला के गले से चेन छीनी गयी है, वह प्रताप कुमार प्रतापी की पत्नी हैं. प्रताप कुमार प्रतापी टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में के क्वार्टर नंबर 3/ 39 के रहने वाले हैं. प्रताप कुमार प्रतापी अपनी पत्नी के साथ मिलेनियम पार्क गए थे. वहां से घर लौट रहे थे. तभी यह घटना हुई. (नीचे भी पढ़ें)
प्रताप कुमार प्रतापी ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश बाइक पर आए और उनकी पत्नी की चेन छीन कर फरार हो गए. शुक्रवार को पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है. घटनास्थल का जायजा लिया गया है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके. टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि घटना गुरुवार शाम 5:40 बजे की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.











