जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ब्लू बेल्स स्कूल के सामने शनिवार को एक बार फिर मोबाइल छिनतई की घटना घटी.जानकारी के अनुसार, बालीगुमा निवासी रुद्र कुमार जीवन बैंक में कलेक्शन का काम करते हैं. शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान उनके पास फोन आया और वह सड़क पर रुककर वीवो मोबाइल से बात करने लगे, तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए. रुद्र कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों युवक वहां से निकल चुके थे. (नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपये है. विदित हो कि जमशेदपुर में मोबाइल छिनतई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ऐसे में जरूरत है कि पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए कर रही है.




