
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित बालीगुमा बस्ती में सड़क पर नाली के बहते पानी से लोग परेशान है. शिकायत के बावजूद मानगो नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. आलम यह है कि स्थानीय लोग इसी तरह जीने को विवश है. नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे तेज दुर्गंध आ रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली से निकलने वाला पानी सड़कों पर ऐसे ही बहता रहता है. नाली जाम की शिकायत 7 माह से मानगो नगर निगम को कर रहे है पर नगर निगम इस ओर ध्यान ही नही दे रहा है. सड़क से होकर आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. पैदल चलने वालों पर भी नाली का पानी छिटक जा रहा है जिससे लोग भी गंदे हो जाते है. नाली काफी समय से जाम है. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नाली के जाम को हटाने का प्रयास किया पर वे लोग इसमें सफल नहीं हो पाए.




