
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में राष्ट्रवाद के पथ-प्रदर्शक, महान शिक्षाविद ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ जी की 121वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को भाजपा सोनारी मंडल द्वारा अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी गुदड़ी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई. सर्वप्रथम उनकी तश्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष के राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेसा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजपाल सिंह द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया. तत्पश्चात मंडल द्वारा सोनारी जॉगर्स पार्क में पौधारोपण किया गया. इसमें मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री नारायण प्रसाद, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल तिवारी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेसा, अलपसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, भरत भूषण, मंत्री शंकर सिंह, मंत्री सुजीत आदित्य, मंत्री विराज डे, मंत्री रासबिहारी प्रसाद, मिडिया प्रभारी निरज प्रसाद (रिंकू), भरत सिंह, डा दीपक घोष, धर्मेन्द्र ठाकुर, विष्णु हरपाल, अरविंद शर्मा, राहुल प्रसाद, विजय कुमार, राजकुमार पटनायक, रामु धीवर, सन्नी सिंह, कमल, काजल मुखर्जी, मनोज मिश्रा, संतोष, डाक्टर राजीव यादव, रवि, प्रेम कुमार एवं अन्य उपस्थित हुए.






