जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह एक स्कैंडल में फंस गये है. उनका ऑडियो वायरल हो गया है. इसके बाद सिख समाज के लोगों ने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचकर प्रधान का विरोध किया. इतना हंगामा हुआ कि मौके पर पुलिस फोर्स को बुलायी गयी. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला. इसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया. तारा सिंह ने लिखित तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है. तारा सिंह ने अपने इस्तीफा में कहा है कि वह अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे है. मिली जानकारी के अनुसार, तारा सिंह का एक ऑडियो सामने आया, जिसमें वह गुरुद्वारा की ही महिला कर्मचारी के साथ अंतरंग बातें कर रहे है. इसके अलावा कई सारी बातें सामने आयी. इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलने के बाद सोनारी थाना प्रभारी समेत तमाम पुलिस बल पहुंची. सीजीपीसी के अध्यक्ष पहुंचे और इस पर अपने स्तर से जांच की, जिसके बाद तारा सिंह ने इस्तीफा दे दिया. लोगों का विरोध काफी तेज था. काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद इस्तीफा दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद मामला शांत हो पाया. इस बारे में तारा सिंह का पत्र तो सामने आया है, लेकिन उनका अधिकारिक बयान नहीं आया है. तारा सिंह के विरोधी अब उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है और सिख समाज को बदनाम करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है.




