जमशेदपुर : सार्क राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के एक दल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन जयराम दास के नेतृत्व में जमशेदपुर के उपायुक्त एवं एसएसपी से मिल कर उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर बढ़ते अपराध, नशाखोरी एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
संगठन ने अपने ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ते अपराधों, नशाखोरी के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर पहुंचने आदि पर चिंता व्यक्त करते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की है. ज्ञापन में इनके खिलाफ सभी संगठनों को एकजुट होकर गलत के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत भी बताई है.



