जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की अनगिनत खबरें आपने पढ़ीं होगी. अब आप यह खबर भी पढ़िए जिसमें देशभक्ति की भावना को दीवारों पर उतारा गया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस की दीवार पर फ्लेमिंग आर्ट की टीम ने पुलिस बल को दर्शाती पेंटिंग्स बनाई. दीवार को अनोखे तरीके से सुसज्जित करने पर एसएसपी प्रभात कुमार ने फ्लेमिंग आर्ट की संस्थापक सुमन प्रसाद की सराहना की. गर्व और देशभक्ति प्रदर्शित करती इस पेंटिंग्स के पास सेल्फी और फोटो खिंचवाने के लिए पुलिसवाले आतुर दिखे. (नीचे भी पढ़ें)

लगातार दूसरी बार एस एस पी ऑफिस की दीवार पर पेंटिंग्स बनाने का मौका मिलने पर सुमन प्रसाद ने एसएसपी प्रभात कुमार का आभार व्यक्त किया. हालांकि इसके मूल डिजाइन में एसएसपी ने जरा सा बदलाव करने कि सलाह दी जो सबको पसंद आई. अब इस खूबसूरत दीवार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने के प्रति सबकी दिलचस्पी बढ़ गई है.




