
जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्ट्रीट वेंडरों में अनिश्चितता का आलम है. जमशेदपुर के बारीडीह इलाके मेंम फुटपाथ पर खाने की सामग्रियों को बेचने वाले दुकानदारों को भगा दिया जा रहा है. उनको खदेड़ दिया जा रहा है. इसको लेकर फुटपाथी दुकानदारों ने जमशेदपुर के डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया. इन लोगों ने मांग की है कि तत्काल दुकान चलाने की इजाजत दी जाये ताकि दुकानदारों की रोजी रोटी चल सके.
इन लोगों ने बताया कि दुकानों को संचालित करने की इजाजत नहीं दी जा रही है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई दुकानदारों के समक्ष तो भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. इस मामले को लेकर बारीडीह के दुकानदारों ने जमकर नारेबाजी की और मांग की है कि उनको इजाजत दी जाये कि दुकानें चलायी जा सके. जो सीमित समय के लिए ही दिया जाये, लेकिन दे दिया जाये. इसकी इजाजत देते हुए पार्सल करने का ही आदेश दिया जाये. इसको लेकर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है और ना ही किसी तरह का कोई आदेश ही दिया गया है.

















