जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम स्ट्रेंथलिफ्टिंग टीम ने दार्जिलिंग में आयोजित गेम्स में इतिहास रच दिया है. टीम के खिलाड़ियों ने इस इवेंट में कुल 9 पदक जीत कर अपने दम-खम का परिचय दिया है. 25 से 27 अप्रैल 2025 तक दार्जिलिंग (सिलिगुड़ी) मे आयोजित ईस्टर्न इंडिया ज़ोनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स में झारखंड टीम ने इतिहास रच दिया है. ईस्ट सिंहभूम जिला स्ट्रेंथलिफ्टिंग के सेक्रेटरी नील अमृत त्रिपाठी के नेतृत्व मे ईस्ट सिंहभूम स्ट्रेंथलिफ्टिंग टीम कुल ने कुल 9 पदक जीते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

नील अमृत त्रिपाठी ने 68 किलो जूनियर व सीनियर कैटेगरी मे टू हैंड कर्लिंग में 52.5 किलो भार व हैकलिफ्ट में 265 किलो भार उठाकर 4 रिकॉर्ड खिताब व 2 स्वर्ण अपने नाम किये. देवजीत प्रतिहार ने 52 किलो भार वर्ग जूनियर कैटेगरी की टू हैंड कर्लिंग में 40 किलो भार, हैकलिफ्ट मे 185 किलो भार एवं इंक्लाइंड बेंच प्रेस में 60 किलो भार उठाकर 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक अपने नाम किया. कृष रॉय ने 76 किलो भार वर्ग जूनियर व सीनियर कैटेगरी की टू हैंड कर्लिंग मे 45 किलो व हैकलिफ्ट में 230 किलो भार उठाकर 1 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक अपने नाम किया. (नीचे भी पढ़ें)
सायन हलदर ने 68 किलो भार वर्ग में स्ट्रेंथलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा मे 4था रैंक हासिल किया. रमेश बारिक ने 85 किलो सीनियर भार वर्ग की टू हैंड कर्लिंग में 60 किलो व हैकलिफ्ट मे 245 किलो भार उठाकर 1 स्वर्ण अपने नाम किया. अर्शदीप सिंह ने 95 + किलो भार वर्ग में जूनियर व सीनियर कैटेगरी में टू हैंड कर्लिंग में 45 किलो भार व हैकलिफ्ट के 222.5 किलो भार उठाकर 2 रजत पदक अपने नाम किये. झारखंड के युवा खिलाडियों ने सिक्किम में आयोजित वाले ऑल इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स से पहले जीत का आगाज़ कर दिया है.














