
जमशेदपुर : सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड के सदस्य पारस नाथ मिश्रा ने बागबेड़ा वायरलेस मैदान, गांधी नगर और विभिन्न बस्तियों और मजदूर वर्ग के लोगों के बीच 1000 मास्क का वितरण किया । पारस नाथ मिश्रा ने लोगो से कोरोना के प्रति जागरूक भी किया । उन्होंनो लोगो से निरंतर मास्क पहनने और दो ग़ज़ दूरी बनाने के प्रति सतर्क रहने आग्रह किया । पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि सतर्कता और सावधानी से हीं कोरोना से जीता जा सकता है । कोरोना को हराने के लिए हम सब को जागरूक होना अत्यंत अनिवार्य है अन्यथा पूरा समाज कष्ट में पड़ जाता है । सुभाष युवा मंच द्वारा मास्क का वितरण का कार्यक्रम मज़दूर वर्गों में निरंतर चलाया जाएगा । मास्क वितरण में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद, रामशंकर सिंह, अजय सक्सेना, सोनू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।













