जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली निवासी राजेश कुमार सिंह (56) ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी थे. आनन फानन में उनके परिजनों द्वारा टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. राजेश ने बालकनी में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है. पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह मिली. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बीते दो दिनों से चुपचाप रहते थे. किसी से बातचीत नहीं करते थे और न ही घर पर खाना खा रहे थे. उन्होंने आत्महत्या क्यो कि इसका पता नहीं चल पाया है. मृतक के तीन बच्चे थे. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही फिलहाल कारणों का पता चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



