
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना से मौत हो रही है तो आत्महत्या भी लगातार हो रही है. जमशेदपुर की एक महिला छात्र नेता के भाई ने कदमा भाटिया बस्ती दुर्गा पथ निवासी राहुल दास (25) ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण उक्त महिला छात्र नेता ने फांसी लगा ली. इससे पहले सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में मंगलवार की दोपहर दिलीप कुमार रजक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दिलीप ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है. मृतक रिक्शा चलाता था. लॉकडाउन के समय वह मुर्गी दुकान में काम करता था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर घर पर कोई नहीं था. इस बीच उसने घर पर फांसी लगा ली. जब वे लोग घर पर पहुंचे तो उसे फांसी पर लटका पाया. परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. मंगलवार को ही सिदगोड़ा में भी मंगलवार को 65 वर्षिय़ एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक नितेंद्र चंद्र वर्मा (65) सिदगोड़ा के विद्यापतीनगर के रहने वाले थे.
आदित्यपुर में शेयर बाजार में घाटे से युवक ने लगा ली फांसी
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत रोड नंबर 5 गौरी शंकर अपार्टमेंट निवासी 38 वर्षीय गौरव गुप्ता ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गौरव परसुडीह थाना अंतर्ग मां पहाड़ी अपार्टमेंट का रहने वाला था पर फिलहाल वह अपनी पत्नी के साथ आदित्यपुर में रह रहा था। मृतक की पत्नी आदित्यपुर एसबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार गौरव शेयर बाजार में इन्वेस्ट किया करता था कोविड-19 के कारणों की वजह से गौरव शेयर मार्केट में गवां चुका था जिस कारण इसी कारण को लेकर फांसी लगाई मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

















