जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 54 वर्षीय एमजी राजन का शव उनके घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर लटका पाया गया. बीती देर रात राजन की भाभी जब जगी तो उन्होंने शव को पेड़ से लटकता पाया गया. शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि राजन गोलपहाड़ी के पास स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे. वह रात को काम कर वापस लौटे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए. देर रात जब भाभी जगी तो उनका शव फंदे से लटका पाया. राजन ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नही दे पा रहे है.



