जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 1 बगान एरिया निवासी कार्तिक सिंह 42 वर्ष ने सोमवार को परिवारिक कारणों से फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली. हालांकि, बेटे को फंदे लटका देख मां ने लोगों की मदद से उतार इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई थी. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साकची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पत्नी मोनी देवी ने बताया कि उनको पति से दो बेटी है, एक बेटी की शादी हो चुकी है.





