जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी में ठेकेदार के अंडर में काम करनेवाले सिदगोड़ा विजयनगर बी ब्लॉक के रहनेवाले संजय साहा (55) ठेका कर्मचारी को काम से बैठाये जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार दोपहर 1.30 बजे की है. उन्हें एक सप्ताह से यह कहकर ठेकेदार ने काम से बैठा दिया था कि उसकी आंख में खराबी है. इसके बाद से ही संजय साहा को आर्थिक तनाव से परेशान था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां उन्होंने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.



