जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत पूजा कॉलोनी में एक युवक मंगल सिंह(26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक ने शनिवार की रात फांसी लगाई. घटना की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया. रविवार को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के शीतगृह से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक मंगल सिंह के पिता माधव सिंह ने बताया कि उनका बेटा कई साल से ब्राउन शुगर का आदी था. (नीचे भी पढ़े)
कई दिन तक खाना नहीं खाता था. 200 -400 रुपए मांगता था और इसके लिए झगड़ा करता था. इसीलिए उसे दूसरे घर में रहने को दिया गया था. वहां रहता था और वहां भी अड्डे बाजी करने लगा. लड़कों को इकट्ठा करके गांजा, ब्राउन शुगर आदि पीता था. रविवार की रात छत की एंगल से लटक कर फांसी लगा ली है. उसने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



