जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में हुए विवाद के बाद जमशेदपुर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है. छठ पर्व पर सारे व्रतियों द्वारा पहले आओ पहले पाओ के तहत अपना पूजा करेंगे और अपना व्रत शांतिपूर्वक मना सकेंगे. मंदिर परिसर से लेकर सारे जगह पूजा करने पर किसी तरह का रोक नहीं है. लेकिन मंदिर परिसर और आसपास किसी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है. जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव ने किसी भी गुट के किसी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है. भादवि की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गयी है. इसके तहत नाजायज मजमा लगाने पर रोक लगा दी गयी है. वहीं, अगर किसी को प्रसाद वितरण करना है. किसी को सेवा शिविर लगाना है तो उसको लेकर किसी तरह का कोई रोक नहीं होगी. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)

दूसरी ओर, इस हंगामा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर के सामने व्रतियों के बीच फल और छठ की सामग्रियों का वितरण किया. करीब 500 लोगो के बीच सूप का वितरण किया गया. इस दौरान पूजन सामग्रियों का भी वितरण किया गया. इस दौरान भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)

वहीं, विधायक सरयू राय बंगलुरु के दौरे से लौट आये. वे एक दिन के लिए बंगलुरु निजी कार्यों से गये थे. वे जमशेदपुर आने के साथ ही टीएमएच में भर्ती सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा समेत अन्य घायलों से मिले. श्री राय ने यहां टीएमएच में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासन को देखना है कि क्या करेगी. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
इस मामले में वे खुद से भी देखेंगे. इसके वीडियो आये है. प्रशासन अगर वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे खुद से पहचान करने की कोशिश करेंगे. जिनकी पहचान नहीं होगी, उनका पोस्टर जमशेदपुर में लगाकर जनता से पूछेंगे कि कोई बताये कि कौन है. अगर इसमें भाजपा के लोग होंगे तो भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत कर वे इसकी बातों को रखेंगे कि किस तरह भाजपा ऐसा कदम उठा रही है. इसके बाद आगे देखा जायेगा.






