• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-30-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अक्टूबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-30-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपको अविलंब अपने कार्यों को करने की स्वतंत्रता व भावनाओं को कंट्रोल करने की आवश्यकता है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का आनंद लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात होगी। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। काम की अधिकता आज आपको मानसिक रुप से परेशान कर सकती है। हालांकि शाम के वक्त थोड़ी देर ध्यान करके आप अपनी ऊर्जा वापस पा सकते हैं।

वृष राशि
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे अवसर को खोने न दें।। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की महत्व कितनी हे। दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फिल्म देखने की योजना भी सकार हो सकती है।

मिथुन राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें टालने का प्रयास करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आप रोमांटिक ख्यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज आप स्वयं को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शांत रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

कर्क राशि
सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। जीवनसाथी जीवन में बदलाव लाने में मदद करेगा। आज अपने को एक व्यवहार कुशल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएं, जो जिंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और परेशानियों से दिल छोटा न करें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके बहुमूल्य उपहार भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहां दिल की बजाय दिमाग का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके जोशीले अंदाज से आपके सहकर्मी आपसे आकर्षित हो सकते हैं।

सिंह राशि
अपना विचार बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। कुछ अवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और आर्थिक लाभ पहुंचाएंगी। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं। मुश्किलों के दिन अब खत्म हो गए हैं। अब आपको अपने जीवन को नई दिशा देने के बारे में विचार करना चाहिए।

कन्या राशि
बहुत अधिक खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से भरपूर कर देगा। काफी वक्त फोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

तुला राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। किसी का अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

वृश्चिक राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की भूल न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था। आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आपका काम दरकिनार हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में प्रसन्नता, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को सलाह दे सकते हैं।

धनु राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको स्वास्थ्य बनाए रखेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे वक्त तक बना रहेगा, बल्कि लाभदायक भी साबित होगा। किसी से अचानक हुई रुमानी भेंट आपका दिन बना देगी। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खुबसूरत परिवर्तन हो सकता है। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल बीता सकेंगे। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

कुंभ राशि
खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को स्वयं पर छाने न दें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए उद्धारक है। उन पर ध्यान दें, यह बात हलांकि दिख जाएगी। खुलकर गीत गाना और जमकर नृत्य करना आपकी सप्ताह भर की थकान व तनाव को गायब कर सकता है।

मीन राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। दूसरों को प्रसन्न करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी लाभ पहुंचाएगी। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरुरत है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

July 1, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026

June 30, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026

June 29, 2026
Next Post

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स में एक दिन का लिया गया ब्लॉक क्लोजर, लगातार दो दिन बंद रहेगा प्लांट

jamshedpur-crime-सीतारामडेरा में एक युवक ने अपनी भाभी को चाकू मारकर किया घायल, युवक कर रहा दबंगई, देखिये-video

jamshedpur-crime-सीतारामडेरा में एक युवक ने अपनी भाभी को चाकू मारकर किया घायल, युवक कर रहा दबंगई, देखिये-video

jamshedpur-police-action-बिष्टुपुर में किट्टू पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी सुमित पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिस्तौल और कारतूस बरामद होने की सूचना

jamshedpur-police-action-बिष्टुपुर में किट्टू पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी सुमित पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिस्तौल और कारतूस बरामद होने की सूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा 4 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण पर

Saraikela police action – आरआईटी में सर्राफा कारोबारी पर चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, रंगदारी नहीं देने पर दुकान में घुसकर चापड़ से किया था हमला

Saraikela labour suspicious death – सुधा डेयरी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के परिजनों ने कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Jamshedpur rural theft: गालूडीह में टीवीएस शोरूम में चोरी, चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा 4 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण पर

Saraikela police action – आरआईटी में सर्राफा कारोबारी पर चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, रंगदारी नहीं देने पर दुकान में घुसकर चापड़ से किया था हमला

Saraikela labour suspicious death – सुधा डेयरी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के परिजनों ने कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Jamshedpur rural theft: गालूडीह में टीवीएस शोरूम में चोरी, चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी किया क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News