जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में आइटीआइ और डिप्लोमा होल्डर के लिए बहाली निकाली गयी है. बहाल आवेदक को पहले छह माह की ट्रेनिंग पर रखा जायेगा. अगर छह माह तक वह कर्मचारी काम ठीक करता है तो उसको स्थायी रोल पर रख लिया जायेगा. आवेदक को जूनियर एसोसिएट 1ए के रुप में बहाल किया जायेगा. तीन साल से अधिक समय से कंपनी में कार्यरत ठेका कर्मचिरयों को भी इसमें आवेदन भरने के लिए प्राथमिकता देने की बात कहीं गयी है. पांच नवंबर तक इसके लिए हर कोई अपना आवेदन दे सकता है.
आवेदक के पास यह योग्यता होना चाहिए : (नीचे देखए पूरी खबर)
- कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को डिप्लोमा या आइटीआइ या गैर आइटीआइ
- कर्मचारियों के आश्रित को डिप्लोमा या आइटीआइ या एआइटीटी उत्तीर्ण होना चाहिए
- अन्य उम्मीदवार डिप्लोमा या आइटीआइ या एआइटीटी उत्तीर्ण होना चाहिए
- संविदा में बहाल कर्मचारियों की कोई आयु सीमा नहीं है, वे लोग अपना आवेदन जमा कर सकते है.
- टीएसडीपीएल में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के आवेदन जारी होने की तिथि तक 30 साल होना चाहिए.
- बाहरी उम्मीदवार की उम्र सीमा 28 साल होनी चाहिए.
- क्रेन और फोर्क लिफ्ट संचालन, शेड्यूलिंग और लॉजिस्टिक्स और स्लिटिंग लाइन के संचालन और रखरखाव, प्रेसिजन कोल्ड रोलिंग स्लिटिंग लाइन, रोल फॉर्मिंग लाइन, संकीर्ण प्रेसिजन ब्लैंकिंग लाइन, संकीर्ण कट-टू-लंबाई में प्रासंगिक अनुभव के साथ अनुबंध पर बहाल लोगों को वरीयता दी जायेगी. लाइन, वाइड प्रिसिजन ब्लैंकिंग लाइन और वाइड कट-टू-लेंथ लाइन और अन्य के अनुभवी को भी प्राथमिकता दी जायेगी





