जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से टेल्को सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स रन-2026 का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के करीब 2500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए. वहीं, स्कूल कैटेगरी में विभिन्न स्कूलों के करीब 500 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. स्कूल वर्ग की ग्रुप चैंपियनशिप में गुरु गोविंद सिंह स्कूल के लड़के एवं लड़कियों की टीम विजेता रही, जबकि विवेक विद्यालय की टीम उपविजेता बनी. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा मोटर्स रन के अवसर पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, टाटा कमिंस के प्लांट हेड अजितेश मूंगा, टाटा मोटर्स के हेड एचआर प्रणव कुमार, हेड ईआर सौमिक रॉय, जीएम जीवराज सिंह संधू, पीके सिंह, ब्रजेश सिंह और आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा टाउन एडमिन से जुड़े रजत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत कई यूनियन पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.




