घाटशिला: प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय जननेता नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’चलाया जाएगा. अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की जिला कार्यशाला का आयोजन होटल आनंदिता, घाटशिला के सभागार में किया गया.कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी ने की. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने किया.(नीचे भी पढ़े)

प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और सुशासन का प्रेरणास्रोत : गीता कोड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति निरंतर समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गरीब, वंचित, किसान, महिला एवं युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को अपनी प्राथमिकता बनाया है.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जनसेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान बनाएं.उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से संगठन और समाज के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनाने का कार्य करे.(नीचे भी पढ़े)

सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें : सीमा सिंह
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है. सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.उन्होंने विशेष रूप से महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं, परिवारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा एवं जागरूकता के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाएं.(नीचे भी पढ़े)
सत्ता नहीं, जनसेवा हमारा साध्य : दिनेश कुमार
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि “हमारे लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है.”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बनाया. सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हमें इसी भावना को आगे बढ़ाना है.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को प्रत्येक मंडल और बूथ तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं. सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें और संगठन की सेवा भावना को जन-जन से जोड़ें.(नीचे भी पढ़े)
सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ता की पहचान : संजीव सत्या तिवारी
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है. प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित यह अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव, प्रेरणा और सेवा का अवसर है.उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटें.कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा, सामाजिक सरोकार, जनजागरूकता एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई. साथ ही मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.कार्यशाला का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, काजल महाकुड,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, महामंत्री हेमंत नारायण देव, गौर पात्र, गीता मुर्मू , चंदना मुर्मू, विश्वनाथ बेहरा रंगलाल महतो, कृष्णा शर्मा ,सुबोध सिंह, विजय पांडे, राजकुमार कर, काकुली सिंह, तनुश्री नंदा, मंटू सिंह दीपक दंडपात, सुजन मान्ना, मंटू प्रजापति, दिलीप पांडा, जयंत घोष, कमल कांत सिंह, सौरभ हांसदा, शुभेंदु पात्र, अशोक पासवान, सुखेन दास समेत काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे.




