जमशेदपुर: होली व रमजान त्योहार को लेकर टेल्को थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार एवं पूर्वी सिंहभूम पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.बैठक में सब इंस्पेक्टर सोहनलाल, शशिकांत, सारीक अली, हेमकिशोर गुप्ता, सलीम आलम एवं शांति समिति के सदस्यों तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से आपसे प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंग उत्सव मनाने की अपील की. उन्होंने कहा है की होली में डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. वहीं इंस्पेक्टर ने बताया की हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है. सोशल मीडिया की खबर को प्रसार ना करें. इसमौके पर प्रदीप कुमार, इम्तियाज अहमद, कल्याणी शरण, रियाजुद्दीन खान, संजीव रंजन, अनिल प्रकाश व अन्य समिति के सदस्यगण मौजूद थे.














