
जमशेदपुर: शनिवार को श्री श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक रतन महतो ने किया और बताया कि आगामी 17 अप्रैल 2022 को पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राणप्रतिष्ठा किया जायेगा. वहीं ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने बतौर पुरोहितों के व्यवस्था और भव्य मंदिर में पूजा की तैयारी होगी. चिंटू सिंह ने बताया कि अयोध्या और हरिद्वार से पुरोहित के द्वारा विधि विधान से मूर्ति स्थापित किया जाएगा. इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य रूप से भंडारा का भी आयोजन होगा. मंदिर की भव्यता को देख हर दिन लोग मंदिर निर्माण कमिटी से जुड़ रहे है इस कड़ी में पारस राम , बबलू गुप्ता , मुकेश राम मंदिर की भव्यता को देख हर दिन लोग मंदिर निर्माण कमिटी से जुड़ रहे है. इस कड़ी में पारस राम, बबलू गुप्ता, मुकेश राम, लखिभूषन सिंह, सुमन शांडिल्य, राकेश राव, सिद्धार्थ पांडेय, गणेश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, कमल पासवान, सूरज प्रसाद , जुगनू सिंह, रॉकी सिंह, धीरज गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, गोपाल सिंह, विजय पोद्दार, संजय सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, संजीव महतो , कृष्णा साहू, मदन दास, राहुल गुप्ता ने अपनी सहभागिता निभाने हेतु सहमति प्रदान करते हुए सभी को श्री श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति और प्राणप्रतिष्ठा समिति का प्रमुख बनाया गया. बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हरीश राय, सन्तोष कुमार, चिंटू सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह छिंदे, अमित संघी, अप्पू तिवारी, लक्ष्मण बेहरा, रणजीत सिंह, दसरथ शुक्ला, सिद्धार्थ पांडेय, वीर सिंह, पप्पू उपाध्याय, ऋषव सिंह समेत अन्य शामिल रहे.













