
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब में बिष्टुपुर की तृषा की हत्या कर फेकने के मामले में शक के घेरे में आए एएसआई धर्मेंद्र सिंह को पुलिस देर शाम शहर लेकर पहुंच चुकी है. टेल्को थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस तृषा के मोबाइल का पता लगाने के प्रयास में लगी हुई है. मामले को लेकर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि इस मामले में संभवतः रविवार को खुलासा किया जा सकता है. पुलिस को मिले सारे सबूत धर्मेंद्र के खिलाफ है. पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है उसके जवाबों को क्रॉस किया जा रहा है. पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना की रात वो तृषा को कहां लेकर गया था और उसका मोबाइल कहां है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.
साकची में मिला था तृषा का आखरी लोकेशन
जांच में पुलिस को तृषा का आखरी लोकेशन साकची में मिला था. इसके अलावा कॉल डिटेल्स में भी एएसआई और तृषा के बीच कई बार बात होने के भी प्रमाण मिले है. तृषा को आखरी बार भी पड़ोसियों ने एएसआई के साथ ही जाते हुए देखा था जिसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा.
12 नवंबर की रात से हुई थी लापता, 17 नवंबर को मिला था शव
तृषा पेटेल उर्फ वर्षा का 12 नवंबर की रात को एएसआई के साथ ही निकली थी उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था. इधर 17 नवंबर को उसका शव टेल्को तार कंपनी तालाब में एक बोरे में बंद मिला था. उसके प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान भी पाए गए थे. यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो.












