
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सबसे बड़े मैनेजमेंट शिक्षण संस्थान सीएलआरआई के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. इस दौरान संस्थान में काम करने वाले 86 सफाई कर्मियों ने गेट के बाहर धरना दे दिया. सफाई कर्मियों का कहना था की अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो गेट में ताला लगा दिया जायेगा. सफाई कर्मियों ने बताया कि फिलहाल 86 सफाई कर्मी द्वारा संस्थान में काम काम किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

इस बीच ठेकेदार ने 15 कर्मियों को बैठा दिया है. इस मामले को लेकर जब उन्होंने प्रबंधन से बात की तो प्रबंधन ने उन्हे बेइज्जत कर गेट से बाहर निकल जाने को कहा. उन्होंने बताया कि साल 2018 से सफाई को आउटसोर्स कर दिया गया तब लगभग 130 कर्मी काम कर रहे थे. धीरे धीरे कर्मियों को हटा दिया गया, अंत में 86 कर्मी ही बचे. (नीचे भी पढ़े)
अब फिर से 15 कर्मियों को बिठा दिया गया है. उन्होंने मांग की है कि सभी सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाए और साथ ही छह महीने से बकाया पीएफ का भुगतान किया जाए. अगर प्रबंधन 24 घंटे के भीतर उनकी मांगे पूरी नहीं करता तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा.





