जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत प्रमोद नगर साईं मंदिर के समीप मैत्री चौधरी के घर में बीते 26-27 दिसंबर की रात चोरी हो गयी. चोर उनके बंद घर से कीमती सामान चोरी कर ले गये, हालांकि मैत्री चौधरी के शहर से बाहर होने के कारण चोरी गये सामानों की जानकारी नहीं हो पायी है. (नीचे भी पढ़ें)

मैत्री चौधरी के भाई द्वारा परसुडीह थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनकी बहन विगत 23 दिसंबर को ही अपनी बेटी से मिलने सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई थीं. घर में कोई और नहीं होने के कारण वहां ताला लगा था. लेकिन चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए घर में रखे भारी कीमती सामानों पर हाथ साफ कर लिया जिनकी कीमत 6 से 7 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है. वहीं कुछ दिन पूर्व चोरों ने उनके पड़ोस में स्थित चैताली मंडल के घर में भी चोरी का प्रयास किया था. विडंबना तो यह है कि चोरी की इतनी घटनाएं परसुडीह क्षेत्र में ही हो रही हैं, जैसे चोरों को किसी का भय ही नहीं रह गया है. वे बिना किसी भय के क्षेत्र के घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि चोर अक्सर मास्क पहन कर आते हैं और बिना किसी भय के चोरी कर चले भी जाता है. आखिर इन पर कैसे अंकुश लगे यह सवालों के घेरे आ गया है. वहीं सेवा ही लक्ष्य संगठन के अध्यक्ष मानिक मलिक ने चोरी की घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से इसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया है, ताकि चोरियों पर अंकुश लगे.



