
जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील कंपनी परिसर में इन दिनों चोरी करने के उद्देश्य से काफी चोर घुस रहे है. कभी बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से तो कभी जुगसलाई थाना क्षेत्र से. इस बार तो चोरों ने हद ही कर दी. करीब 12 की संख्या में चोर सोमवार देर रात बर्मामाइंस थाना परिसर के बगल से ही दीवार में लगा फेंस काटकर कंपनी परिसर के अंदर घुस गए. हालांकि कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को इसकी भनक लग गई. किसी तरह इनमे से छह चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसमे एक नाबालिग भी शामिल है. पकड़ाए चोरों में मो अरमान अंसारी, मो फारुख, बिरसा बास्की, सागर घोष, अंकित यादव और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 200 किलो लोहे का स्क्रैप भी बरामद किया है. इस मामले में टाटा स्टील के सिक्योरिटी ऑफिसर मनीष कुमार झा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है. इधर पुलिस ने एक पुराने चोरी के मामले में मो अफजल उर्फ लाली को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है.














