
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाज़ार में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ने के बाद चोर ने साकची थाना परिसर में सरकारी टैब चोरी करने का प्रयास किया. जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों ने उसे फिर से पकड़ लिया. चोर का नाम मो सद्दाम है, वह जुगसलाई के मस्तान बाबा रोड का रहने वाला है. मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध ने साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि सद्दाम के साकची बाज़ार में लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ा था. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ कर थाने ले आई. उसे साकची थाने के सिरिस्त में रखा गया था. इसी दौरान उसने थाने में रखा सरकारी टैब उठाकर अपने कपड़ों के अंदर छिपे लिया और मौका पकड़ उसे खिड़की के बाहर फेंक दिया था. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।















