
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी कर रहे एक चोर के रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद साकची पुलिस के हवाले कर दिया. चोर कैंची लेकर बाइक का लॉक खोल बाइक चोरी कर रहा था. स्थानीय लोगों को उसने अपनी हाथ की सफाई भी दिखाई. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनकामेश्वर मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी बाइक लगाकर गया था, तभी वहां चोर आया और कैंची लेकर बाइक का लॉक खोलने लगा, इतने में लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और उसे पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने संतुष्ट जवाब नही दिया जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. थोड़ी देर बाद उसने कैंची से बाइक का लॉक खोलकर दिखाया. पुलिस चोर से थाने में पूछताछ कर रही है.














