जादूगोड़ा : बच्चों में महंगी आजादी का महत्व व वीर शहीदों के बलिदान को याद दिलाने के लिए जादूगोड़ा सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र के उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार की अगुवाई में उत्क्रमित उच्च विद्यालय माटीगोडा के स्कूली बच्चों के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली व बच्चों के बीच टॉफी व तिरंगा झंडा का वितरण कर उनमें झंडे की आन बान शान के साथ ही आजादी को बचाए रखने के लिए प्रेरित किया.(नीचे भी पढ़े)

तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे हाथ मे तख्ता लिए देश भक्ति नारे लगाते चल रहे थे, जिससे पूरा जादूगोड़ा व राखा कॉपर गुंजायमान रहा. इस मौके पर सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि दो सौ सालों की गुलामी व हजारों देश वासियों के बलिदान के बाद आजादी मिली है. बच्चे देश के महत्व को जाने व संविधान की बचाने के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बने का संदेश दिया ताकि आजादी बची रहे. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके का 145 जवानों समेत रमेश कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक,पंकज सिंह कमांडेंट,नीरज कुमार उप कमांडेंट समेत कई वरीय अधिकारी समेत वही विद्यालय के शिक्षकों की ओर प्राचार्य अमीर सलीम, रविकांत हेंब्रम,एसएसएम डी लियास, प्रीतम कुमार बर्मा, सीता कुमारी, ऊषा कुंडलना, अनुराधा दास, शंकुतला हेंब्रम, ज्योत्सना श्रीवास्तव, मालती खान, मनोज शीट ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया.



