जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार मास्टर ऑफिस में मार्केट ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर यह विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें 11 नए लाइसेंस बनाने हेतु आवेदन लिया गया साथ ही 4 रिन्यूअल के लिए आवेदन प्राप्त किए गए. यह कैंप अगले दो दिनों तक चलाया जाएगा. जिन दुकानदारों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस अब तक नहीं बना है वे इस कैंप में आकर अपना आवेदन दे सकते है, ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को आधार कार्ड की छायाप्रति, दुकान या व्यवसायिक प्रतिष्ठान का रेंट एग्रीमेंट, बिजली का बिल, अगर पार्टनरशिप फर्म है तो पार्टनरशिप डीड व कंपनी का पैन कार्ड देना होगा. इस विशेष कैंप में परिक्षयमान विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस संतिष्णी मुर्मू, नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया एवं स्पेरो सॉफ्टटेक की टीम मौजूद थी.



