
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर मेन रोड छप्पन भोग से लेकर बिष्टुपुर सिग्नल गोलचक्कर तक सड़क के किनारे नो पार्किंग में वाहनों की पार्किंग करने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है. इसी को लेकर शुक्रवार को बिष्टुपुर यातायात पुलिस दल बल के साथ नो पर्किंग में खड़े वाहनों को हटाने निकल पड़ी. इधर पुलिस को आता देख कई लोग अपने अपने वाहनों को लकेर भाग खड़े हुए. हालांकि पुलिस फिर भी फाइन काटने से पीछे नहीं हटी. यातायात पुलिस ने सड़क किनारे लगे दो कार से नो पार्किंग का फाइन काटा. ज्ञात हो कि बिष्टुपुर मेन रोड में वाहन चालक अपना वाहन सड़क के किनारे ही पार्क कर चले जाते है जिससे सड़कों में जाम की स्थिती उत्पन्न हो जाती है.







