
जमशेदपुर : सोमवार को जमशेदपुर के साकची ट्रैफिक थाना के बाहर हेलमेट ना पहनने को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा युवक को डंडे से मारकर घायल करने के मामले में भाजपा नेता कुणाल साड़ंगी ने शार्प भारत द्वारा चलाए गए खबर को लेकर झारखंड के डीजीपी एमवी राव और जमशेदपुर पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की है. कुणाल साड़ंगी के ट्वीट के बाद जमशेदपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. जमशेदपुर पुलिस द्वारा संबंधित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई का आस्वासन दिया गया है. बता दें कि सोमवार को मानगो डिमना रोड निवासी अभिषेक यादव अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था. साकची थाना के बाहर पुलिस चेकिंग कर रही थी. अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. उसने अपनी बाइक धीरे कि. इसी बीच ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उस पर डंडे से वार कर दिया.




