
चाकुलिया : जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाका चाकुलिया-कोकपाड़ा स्टेशन के बीच सोनाहारा गांव के पास अप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से चाकुलिया के मुसलिम बस्ती निवासी सेक विक्की (28) की मौत हो गयी. सूचना पाकर घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस पहुंचकर शव को सीएचसी पहुंचाया. दूसरी ओर, चाकुलिया थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी युवक सुजीत महतो( 25) ने आमतलिया गांव स्थित साल जंगल में रस्सी के सहारे गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है. सूचना पाकर थाना प्रभारी रंजित उरांव घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पिता बिमलेन्द्र महतो ने बताया कि उसके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नही है, वह पूर्व में भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था.







