जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से चल रहे डेढ माह व्यापी ‘तुलसी जयंती समारोह’ के तहत शनिवार, २८ जून को अपराह्न ४ बजे से संस्थान के प्रयाग कक्ष में साहित्यकारों के लिए ‘साहित्यिक परिचर्चा’ आयोजित की गई. इसके तहत साहित्यकारों ने ‘राष्ट्रीय भाव जागरण में साहित्यकारों की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे. संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा का संचालन साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के कोषाध्यक्ष विमल कुमार जालान उपस्थित रहे. कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत वक्तव्य तथा विषय प्रवर्तन संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के दिव्येंदु त्रिपाठी ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का आरंभ गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ववलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ. परिचर्चा में विमल कुमार जालान, रीना सिन्हा, सुरेश चन्द्र झा, वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ , दिव्येंदु त्रिपाठी, रीना गुप्ता, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वीणा पांडेय ‘भारती’, बलविंदर सिंह, माधवी उपाध्याय, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, नीलिमा पाण्डेय आदि ने अपने विचार रखे, जबकि सुजय कुमार, माधुरी मिश्रा, जितेश तिवारी, डॉ अनिता निधि, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ममता कर्ण ‘मनस्वी’ एवं अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.



