जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जयंती का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित समारोह में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. इसके पश्चात कैलाश नाथ शर्मा ने द्विवेदी जी का संक्षिप्त साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दूसरे सत्र ‘कथा मंजरी’ में विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 14 कहानियों का पाठ हुआ. कथा पाठ करने वालों में वीणा कुमारी नंदिनी, डॉ अरुण कुमार शर्मा, डॉ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, वसंत जमशेदपुरी, नीलाम्बर चौधरी, हरभजन सिंह ‘रहबर’, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, निशांत सिंह, नीता सागर चौधरी, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, कन्हैया लाल अग्रवाल, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र शामिल रहे. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ रागिनी भूषण, अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक ‘स्नेही’, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, विजय लक्ष्मी वेदुला, नीता सागर चौधरी, वसंत जमशेदपुरी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, हरभजन सिंह रहबर, विद्या शंकर विद्यार्थी, संजय पाठक ‘सनेही’, जितेश कुमार तिवारी, निशांत सिंह, सुजय कुमार, ममता कर्ण सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे.











