• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur tusu mahotsav – जमशेदपुर के गोपाल मैदान में मना भव्य टुसू महोत्सव, जमकर हुई मस्ती, झारखंड के अलावा बंगाल व ओड़िशा से जुटे कुल 170 टुसू दल, प्रतियोगिताओं के विजेता टुसू दलों को किया गया पुरस्कृत

January 21, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

 जमशेदपुर : झारखंडवासी एकता मंच की ओर से आज बिष्टुपुर गोपाल मैदान में भव्य टुसू मेले का आयोजन किया गया, जिसमें दो से ढाई लाख लोगों ने शिरकत की. मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओड़िशा व पश्चिम बंगाल से भी करीब 170 दल टुसू व चौड़ल लेकर पहुंचे. इसमें सात लोगों को टुसू में, चार को चौड़ल में जबकि एक व्यक्ति को बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया. मेले में अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, ईंचागढ़ की विधायक सबिता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, सरायकेला की पूर्व पार्षद सारथी महतो, गम्हरिया की पार्षद स्नेहा महतो आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने की. इस दौरान बारीपदा (ओड़िशा) से आयी लालचंद महतो एंड झूमर ग्रुप ने कई टुसू व झूमर गीत गाकर माहौल में चार चांद लगा दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि शुक्रवार रात से ही लोग टुसू लेकर पहुंचने लगे थे. शनिवार सुबह होते ही टुसू व चौड़ल लेकर आनेवालों का तांता लग गया. अतिथियों ने संयुक्त रूप से वहां देश व राज्य के आंदोलन में अहम योगदान करने वालों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर समारोह की शुरुआत की. वहां आयोजकों की ओर से एक तरफ रघुनाथ महतो, शहीद बिरसा मुंडा व सिद्धू-कान्हू की तस्वीर लगाई गई थी तो दूसरी ओर शहीद निर्मल महतो, पूर्व सांसद स्व सुनील महतो, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो एवं ईंचागढ़ के पूर्व विधायक स्व साधूचरण महतो की तस्वीरें लगी थीं. कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक स्व. साधूचरण महतो, मंच के सक्रिय कार्यकर्ता बाबू नाग सहित कोरोना काल में दिवंगत होने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि खेती से नयी फसल घरों तक पहुंचने की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है और दैनिक जीवन में जो घटता है, उसे ही गीतों के रूप में गाकर लोग खुशी मनाते हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति को न भूलें, क्योंकि इसी से हमारी पहचान है, इसी से खुद के झारखंडी होने का एहसास होता है. इसलिए हमें यह संकल्प लेना होगा कि यह संस्कृति जो हमारे पूर्वजों की देन है, मर जाएंगे, लेकिन इसे मिटने नहीं देंगे. राजनीतिक मंच बेशक हमें बांटता है, लेकिन संस्कृति का मंच हमें नजदीक लाता है और एक दूसरे से जोड़ता है. कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. मंच संचालन मंच के सह संयोजक फणीन्द्र महतो तथा श्रीनिवास राव ने किया. इसे सफल बनाने में सुखदेव महतो, कमल महतो, बोड़ाम के पूर्व पार्षद स्वपन महतो, विजय महतो, सुनील महतो, चंद्रावती महतो, चुनका मार्डी, डॉ. रोड़ेया सोरेन, सुदर्शन महतो, सपन महतो, जुगल किशोर मुखी, मनोज महतो, काबलू महतो, रवि  मुंडा, संतोष महतो, अशोक महतो, जगदीश राव, ओपा सिंह, राजू बाबा, उमानाथ झा, गोपाल महतो सहित कई सदस्य सक्रिय रहे. (नीचे भी पढ़ें)

आस्तिक महतो ने मेला खत्म न होने देने की दी सीख

मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने कहा कि काफी जद्दोजेहद के बाद पूर्व सांसद स्व सुनील महतो, स्व सुधीर महतो आदि की पहल पर यह मेला बिष्टुपुर जैसे शहर के हृदय स्थल में शुरू हो पाया. इसलिए उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे इसे कभी खत्म नहीं होने दें. कार्यक्रम के दौरान ही आस्तिक महतो ने वहां जुटे लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का आग्रह किया, ताकि वे इस दुनिया में डटकर परेशानियों का सामना कर सकें. साथ ही कम उम्र के बच्चों से भी अपील की कि वे वाहन धीरे चलाएं और वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें लेकर काफी सपने संजोये रहते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

सांसद ने गाया मकर गीत

सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन के दौरान ही टुसू व झूमर गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया. उन्होंने ‘आसछे मकर, दू दिन सबुर कर, तुईं पीठा मुढ़ी जोगाड़ कर…’ गाया. वहीं मंच पर आकर स्व निर्मल महतो के एक साथी ने भी आकर टुसू गीत प्रस्तुत किया. पूर्व सांसद सुमन महतो व ईंचागढ़ विधायक सबिता महतो ने भी लोगों से अपनी संस्कृति को बचाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि यही संस्कृति साबित करती है कि हम भले ही आधुनिकता की दौड़ में आगे चल रहे हों, पर अपनी संस्कृति कायम रखे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

झूमर ग्रुप ने लोगों को झुमाया

मंच पर ओड़िशा के बारीपादा जिले से आयी लालचंद महतो एंड ग्रुप की टीम ने लगातार कई टुसू व मकर गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. इसमें गीत प्रस्तुत करनेवालों में मोंटी, कुनी, लिली, अजय के नाम शामिल थे. एंकर की भूमिका सूरज ने निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

इन्हें मिला पुरस्कार

टुसू प्रतिमा

प्रथम (31 हजार) : सुधांशु महतो – श्री श्री सार्वजनिक शिव पूजा समिति, सोसोमली, राजनगर

द्वितीय (25 हजार) : अजीत महतो – बहलदा टुसू कमेटी, ओड़िशा

तृतीय (20 हजार) : धनंजय महतो – मां मनसा पूजा कमेटी, पद्मासाईं, राजनगर

चतुर्थ (15 हजार) : धनंजय महतो – आजाद बॉयज क्लब, चूनीडीह

पंचम (11 हजार) : दीपक महतो – मनपीटा, हुरलुंग

षष्ठ (7 हजार) : दीपक महतो – धन्नीगोड़ा

सप्तम (5 हजार) : बिट्टू गोप – उलीडीह मानगो

चौड़ल का पुरस्कार

प्रथम (25 हजार) : झारखंड एचडी चौड़ल समिति, अडक़ी खूंटी

द्वितीय (20 हजार) : मदन मोहन मांझी, अडक़ी खूंटी

तृतीय (15 हजार) : लखीकांत महतो, तमाड़ रांची

चतुर्थ (11 हजार) : कुइयानी बोड़ाम

बूढ़ी गाड़ी नाच : मतला सोरेन (जोजोबेड़ा)

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur janjatiya gaurav divas-जनजातीय गौरव दिवस पर सीआरपीएफ केंद्र जादूगोड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur janjatiya gaurav divas-जनजातीय गौरव दिवस पर सीआरपीएफ केंद्र जादूगोड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

November 15, 2026
jamshedpur road accident-बोड़ाम के डिमना लेक रोड के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
खबर

jamshedpur road accident-बोड़ाम के डिमना लेक रोड के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

November 15, 2026
jamshedpur red cross society-झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ महापर्व पर जरूरतमंदों को रौशनी का उपहार,स्व. बीरा देवी-नारायण लाल जी धमोड़ स्मृति नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण

Next Post

jamshedpur gangster akhilesh singh case - बिष्टुपुर के जयराम सिंह हत्याकांड में अनुसंधानकर्ता राजीव सिंह की गवाही हुई, गैंगस्टर अखिलेश सिंह है इस कांड में आरोपी

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 जनवरी 2023

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 जनवरी 2023

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 22nd January 2023 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News