जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह राजा मैदान के समीप यंग मार्शल बॉयज क्लब द्वारा निर्मित टुसु पूजा पंडाल का उदघाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. पंडाल का उदघाटन झारखण्ड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं उनकी पत्नी सुधा गुप्ता के करकमलों द्वारा किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया. (नीचे भी पढ़े)

पंडाल के उदघाटन के बाद बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने टुसु देवी की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. साथ हीं आयोजकों और स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संकल्प को भी दोहराया. इस दौरान पारंपरिक गीत, नृत्य और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा. इस टुसु परब के कार्यक्रम के दौरान सुकुल सिंह, सोनू कच्छप, ईश्वर सिंह, संजय शर्मा, मनीष भगत, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, गोलू सिंह, प्रभाकर साहू एवं अजय मिश्रा उपस्थित थे.











