पटना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की ओर से बिहार की कई विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया . मौके पर पटना के इनकम टैक्स गोलंबर स्थित होटल द रेड वॉलवेट समर्पण में महिला दिवस समारोह सह होली मिलन का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद की सदस्य और वीरांगना की राष्ट्रीय संरक्षक एमएलसी निवेदिता सिंह और उद्घाटनकर्ता के रूप में आईएस और बिहार सरकार पशुपालन विभाग की अपर सचिव श्रीमती गीता सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एमएस सिंह मानस, विख्यात साइकेट्रिस्ट डॉ बिंदा सिंह और एबोड स्कॉलर एकेडमी की डायरेक्टर डॉ बी प्रियम उपस्थित रही.(नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षत्राणियों को एकजुट और उन्हें सामाजिक पहचान देने में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की बहुत बड़ी भूमिका रही है. आज महिला दिवस के पावन अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में सम्मान हम सभी के लिए गर्व की बात है. उद्घाटनकर्ता और आईएएस गीता सिंह ने कहा की यह जानकार बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन सभी वर्गों की जरूरतमंद महिलाओं को मदद पहुंचाने में प्रयत्नशील है . इस संगठन को हमारी शुभकामनाएं हैं .संस्थापक डॉ एम एस सिंह मानस ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की औपचारिकताएं पूरी कर सभी को सम्मानित कराया.
विख्यात साइकेट्रिस्ट डॉ बिंदा सिंह ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षत्राणियों को जागरूक कर एकसूत्र में पिरोने के लिए संगठन के संस्थापक डॉ मानस को हार्दिक धन्यवाद, यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहे. (नीचे भी पढ़े)
विशिष्ट अतिथि डॉ बी प्रियम ने कहा की हम सभी नारी शक्ति को भविष्य में जनकल्याणकारी और शैक्षणिक विकास से जुड़े आयोजन पर भी ध्यान देने की जरूरत है.स्वागत भाषण वीरांगना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो डॉ प्रीति कश्यप ने अध्यक्षता बिहार वीरांगना की अध्यक्ष वाणी सिंह संचालन डॉ श्वेता सिंह और धन्यवाद ज्ञापन पटना महानगर की अध्यक्ष किरण सिंह ने किया. दीप प्रज्वलन और के उपरांत शुरू हुए आयोजन में सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना वीरांगना फाउंडेशन महासभा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई संगठनात्मक निर्णय लिए गए और संशोधित कार्यकारिणी की सूची जारी की गई.(नीचे भी पढ़े)
दूसरी पाली में होली मिलन भी हुआ.
आयोजन में होली को लेकर वीरांगनाओं ने कई आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और होली भी धूमधाम से मनाई गई. आयोजन में मुख्य रूप से रेणु सिंह, किरण सिंह, विनीता सिंह, प्रीति सिंह, नीलम सिंह, रितिका चौहान, राजकुमारी सिंह, विनीता सिंह, एडवोकेट रंजना सिंह, एडवोकेट श्वेता सिंह, अनिता सिंह, राम्या सिंह, डॉ रेणु सिंह, संगीता सिंह, डॉ प्रज्ञान सिंह, एडवोकेट ज्योत्सना शंकर सिंह, आशा सिंह, मधु सिंह, संगीता सिंह, रीता राजपूत,नीलू सिंह, शिवानी सिंह, किरण सिंह, प्रियंका सिंह, एडवोकेट रश्मि सिंह, एडवोकेट आभा सिंह, एडवोकेट आभा सिंह, शिवानी सिंह, विमला सिंह, सरोज सिंह, रमणिका सिंह, उर्मिला सिंह, संगीता सिंह, अर्चना सिंह, अनिता सिंह, प्रो प्रेमा सिंह, हेनल सिंह आदि सहित वीरांगनाएं उपस्थित थी.













