बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विगत कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने रोजाना बाजार में लोकल सब्जी की आवक रोक दी है. लोकल सब्जी रोजाना बाजार तक नहीं पहुंचने के कारण सब्जियों के भाव बढ़ गया है. मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार के जेब पर इसका असर भारी पड़ रहा हैं. वही मध्यवर्गीय और गरीब परिवार की थाली से अब हरी सब्जियां गायब हो गया है. बहरागोड़ा साप्ताहिक मार्केट में कोई भी सब्जी ₹40 प्रति किलोग्राम से नीचे उपलब्ध नहीं है. वहीं सामान्य सब्जी उपभोक्ता भी सीमित रूप से सब्जी खरीदते हुए देखे जा रहे हैं. विशेष रूप से शाकाहारी परिवार इस स्थिति से बेहद – पीड़ित हैं. इसका असर सब्जियों की बिक्री पर भी पड़ रहा है. बताया गया कि लोकल सब्जी के मार्केट में पहुंचने के साथ ही सब्जियों की कीमत सामान्य होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
सब्जी के भाव इस प्रकार :
बैगन ₹80 प्रति किग्रा, फूलगोभी ₹60 प्रति पीस, धनिया पत्ता-₹300 प्रति किग्रा, बरबटी-₹80 प्रति किग्रा, खीरा ₹60 प्रति किग्रा, लहसुन ₹120 प्रति किग्रा, अदरक- ₹80 प्रति किग्रा, पत्ता गोभी ₹40 प्रति पीस, प्याज- ₹25 प्रति किग्रा, गाजर ₹50 प्रति किग्रा, लौकी ₹40 प्रति किग्रा, भिंडी-₹60 प्रति किग्रा, परवल ₹40 प्रति किग्रा, सहजन-₹160 प्रति किग्रा, टमाटर ₹50 प्रति किग्रा, करेला ₹50 प्रति किग्रा, शिमला मिर्च-₹160 प्रति किग्रा, आलू ₹25 प्रति किग्रा, झींगा ₹100 प्रति किग्रा, नेनुआ- ₹80 प्रति किग्रा, बरबटी-₹80 प्रति किग्रा, खीरा ₹60 प्रति किग्रा, लहसुन ₹120 प्रति किग्रा, अदरक- ₹80 प्रति किग्रा, पत्ता गोभी ₹40 प्रति पीस, मिर्च-₹120 प्रति किग्रा, बींस ₹160 प्रति किग्रा.



